-
Advertisement
बिना शादी माता-पिता बने कल्कि केकलां और हर्शबर्ग, ऐक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म
Last Updated on February 8, 2020 by Deepak
मुंबई। ऐक्ट्रेस कल्कि केकलां (Kalki Koechlin) ने शुक्रवार रात एक बेटी (daughter) को जन्म दिया। ऐक्ट्रेस कल्कि केकलां ने सितंबर के आखिरी दिनों में अपने इज़रायली पियानिस्ट बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग (Guy Hershberg) के साथ 5 महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी थी। विलर भयानी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कल्कि की फोटो शेयर करते हुए बताया कि कल रात कल्कि ने बेटी को जन्म दिया है।
https://www.instagram.com/p/B8TdAktntAy/?utm_source=ig_web_copy_link
इससे पहले कल्कि ने बताया था कि वह नैचुरल वॉटर बर्थ प्रक्रिया के ज़रिए बच्चे को जन्म देंगी। वह इस साल के आखिर में गोवा जाएंगी और वहीं बच्चा पैदा करेंगी। उन्होंने कहा था कि उनका जन्म भी गोवा में पानी के अंदर हुआ था। कल्कि ने एक इंटरव्यू के दौरान बतााया था कि शुरुआत के दिनों में कल्कि को अपने प्रेग्नेंट होने की बात नहीं पता थी। कल्कि ने कहा था, ‘मैं इस प्रेग्नेंसी से बिल्कुल अंजान थी। शुरुआत के 2 महीने मुझे प्रेग्नेंसी का पता ही नहीं चला, लेकिन फिर जब मैंने पहली बार अपने अजन्मे बच्चे की धड़कन सुनी तो मैं काफी एक्साइटेड हो गई थी।’ हालांकि अभी एक्ट्रेस या उनकी फैमिली की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।