- Advertisement -
दयाराम कश्यप / सोलन। हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ जिला सोलन की रविवार को सोलन में एक महासभा हुई। महासभा की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव परमानंद शर्मा ने की। जबकि पवन पुरी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। जबकि, इसमें जिलाभर से न्यायिक कर्मचारियों ने भाग लिया। महासभा के बाद जिला कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। इसमें सर्वसम्मति से आगामी दो वर्ष के लिए लगातार तीसरी बार कमल सिंह राठौर को प्रधान चुना गया। जबकि उमेश वर्मा को महासचिव, देवी सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, तरूनम चौधरी, रामानंद शर्मा, ओम प्रकाश कंवर व मुकेश शर्मा को उपप्रधान, दिनेश शर्मा कोषाध्यक्ष, दिनेश शर्मा सहायक कोषाध्यक्ष, रमा ठाकुर सहायक महासचिव, विनोद शर्मा लेखाकार, भूप चंद को संयुक्त सचिव, कमल ठाकुर प्रेस सचिव, दिलीप वर्मा चीफ लीगल एडवाइजर, सुभाष नेगी चीफ ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी, दीप प्रकाश, मनमोहन सिंह व यशपाल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी के अलावा पवन पूरी को लीगल एडवाइजर चुना गया।
इसके अतिरिक्त चुनी गई नई कार्यकारिणी ने बैठक कर संघ का विस्तार किया। इसमें परमानंद शर्मा, रंजीत ठाकुर, मनोहर लाल, ज्ञान कंवर, मुकेश गुप्ता, नरेश ठाकुर, शंकर लाल शर्मा, यशोदा, नीलम शर्मा, रमेश ठाकुर, रोहित रोल्टा, सुमन सिंह, कोमल शर्मा, अश्वनी कंवर, रचना ठाकुर, कौशल्या, विनोद सूद, अनिल बदान, अश्वनी कुमार,अनिल अत्री, राज शर्मा, ताराचंद, सुरेश शर्मा, रामचंद्र, संजीव कुमार व उषा शर्मा को शामिल किया गया। वहीं नवनियुक्त प्रधान कमल सिंह राठौर ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को समय-समय पर उठाया जाएगा व कर्मचारियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों व प्रदेश कार्यकारिणी का भी इस चुनाव के लिए धन्यवाद किया।
- Advertisement -