-
Advertisement
Kamala Nehru Hospital/Employees /Protest
कमला नेहरू अस्पताल से गायनी विभाग और ओपीडी को शिफ्ट किए जाने के सरकार के फैसले और इससे आम महिला मरीजों व कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन शुरू किया। फैसले का विरोध और इस पर पुनर्विचार कर पहले की तरह व्यवस्थाओं को बनाए रखने की मांग को लेकर कर्मचारी पहली बार खुलकर सामने आए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस निर्णय से सुपरस्पेशलिटी दर्जे के केएन एच अस्पताल की व्यवस्था गड़बड़ा गयी है। इससे डॉक्टरों के साथ कर्मचारियों को दो दो अस्पतालों में ड्यूटी देनी पड़ रही है। इसके लिए खासी दौड़ धूप करनी पड़ रही है

