-
Advertisement
ब्वॉयफ्रेंड शलभ के साथ शादी के बंधन में बंधी Kamya, देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें
Last Updated on February 10, 2020 by
मुंबई। मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। काम्या के फैंस को इन दिन का बेसब्री से इंतजार था। इंतजार खत्म हुआ और शादी के जोड़े में काम्या की तस्वीरें (Photos) भी सामने आ गईं हैं।
https://www.instagram.com/p/B8YcVL7hCLD/
शादी की तस्वीरों में लाल जोड़े के साथ काम्या (Kamya Punjabi) ने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। मांग टीका और नथनी पहने दुल्हन बनीं काम्या का ब्राइडल लुक देखते ही बनता है। रेड ब्राइडल लहंगे के साथ रेड लिपस्टिक और गोल्डन बिंदी में दुल्हन बनी काम्या काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, शलभ ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी जिसके साथ उन्होंने क्रीम कलर की पगड़ी पहनी है। उस आउटफिट के साथ शलभ ने लाल रंग की चुन्नी डाल रखी है।
https://www.instagram.com/p/B8YYNcehNPO/
दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया (Social media) पर जमकर वायरल हो रहे हैं। खास बात ये है कि काम्या और शलभ ने पिछले साल 10 फरवरी के दिन ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और एक साल बाद 10 फरवरी के दिन ही दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थामा। शादी में दोनों के रिश्तेदार भी काफी खुद नजर आ रहे हैं। खासकर काम्या और शलभ के बच्चे।
https://www.instagram.com/p/B8YWSPlBR3X/
काम्या पंजाबी की ये दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, लेकिन काम्या और बंटी साल 2013 में अलग हो गए थे। शलभ की भी ये दूसरी शादी है और उनका एक बेटा भी है। इस बंधन के बाद दोनों की फैमिली पूरी हो गई है।
https://www.instagram.com/p/B8WH9j9DOCi/