-
Advertisement
शादी से पहले काम्या की धमाकेदार Bachelor Party, दोस्तों संग मस्ती करती आईं नजर
Last Updated on February 2, 2020 by Deepak
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काम्या अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। शादी से पहले बीते दिन काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने अपनी गर्ल गैंग के साथ धमाकेदार तरीके से बैचलर पार्टी एन्जॉय की। काम्या ने अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में काम्या अपनी गर्ल गैंग के साथ बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B8B7O6vDi4r/
काम्या अपनी बैचलर पार्टी (Bachelor Party) में रेड स्कर्ट और ब्लैक टॉप में बेहद बोल्ड और स्टनिंग लग रही हैं। काम्या ने अपनी लुक को एक खूबसूरत नेक पीस, नथनी के साथ कंप्लीट किया है। बालों में हाई बन बनाकर काम्या ने उसे गजरे से सजाया है।
https://www.instagram.com/p/B8DWLc9DggA/
बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी (Second marriage) है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी लेकिन ये शादी लंबी नहीं चली थी। कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया था। पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है।