- Advertisement -
दयाराम कश्यप/सोलन। कंडाघाट क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति की पेड़ से लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कंडाघाट पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया सोलन एएसपी डॉ. मनमोहन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया व लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार कंडाघाट के हाउसिंग बोर्ड के साथ लगते जंगल में सड़क के समीप चील के पेड़ में स्थानीय लोगों को रविवार सुबह एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना कंडाघाट पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस ने इस घटना की सूचना एएसपी सोलन मनमोहन सिंह को दी। सूचना मिलते ही सोलन एएसपी मनमोहन घटनास्थल पर पहुंचे व मौके का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया की कंडाघाट में बिरणी गांव को जाने वाली सड़क पर हाउसिंग बोर्ड के पास के जंगल में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ पाया गया है उसने अपने गले में रस्सी बाधी हुई थी। मनमोहन ने बताया की मृतक के जब से कुछ नंबर भी मिले हैं। अभी तक इस मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया की मृतक यूपी का लग रहा है और या की उम्र लगभग 30 साल की लग रही है। एएसपी मनमोहन ने बताया की शव को कब्जे में ले लिया है व मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Advertisement -