-
Advertisement
हिमाचल की Kangana अब पद्मश्री
Last Updated on January 26, 2020 by Sintu Kumar
मंडी। अपने अभिनय के दम पर तीन बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने वाली हिमाचल की बेटी कंगना रणौत को भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की है। देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री की घोषणा से कंगना के पैतृक गांव भांबला में खुशी की लहर है। एक साथ दो खुशखबरी मिलने से कंगना के माता-पिता बेदह खुश हैं। कंगना की पंगा मूवी को भी बड़े पर्दे पर खूब सराहा जा रहा है।
कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि हिमाचल की बेटी कंगना को पद्मश्री अवार्ड मिलने की खुशी को वह बयां नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी पर उन्हें नाज है। वहीं, कंगना की बहन रंगोली ने भी सोशल मीडिया पर कंगना को पद्मश्री की घोषणा पर खुशी जाहिर की है। कंगना ने भी एक वीडियो मैसेज शेयर कर प्यार और सपोर्ट के लिए दोस्तों, रिश्तेदारों और अपने सभी चाहने वालों का आभार जताया है।