-
Advertisement
Kangra और चंबा में दो घंटे में 8 बार आया भूकंप, आगे कैसा रहेगा मौसम-जानिए
Last Updated on March 27, 2020 by Sintu Kumar
लेखराज धरटा/शिमला। कोरोना इमरजेंसी के बीच हिमाचल में चार बजे से लेकर 6 बजे तक आठ बार भूकंप (Earthquake) आया है। 8 बार भूकंप के झटके कांगड़ा और चंबा (Kangra & Chamba) जिला में महसूस किए गए हैं। जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 4 और 6 बजे के बीच हिमाचल में 8 बार भूकंप आया है। इसमें 4 भूकंप में तीव्रता 3 से कम थी।
3 भूकंप की तीव्रता 3 से चार बीच और एक भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र कांगड़ा व चंबा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि कल और परसों उपरी कुछ इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। 31 को मौसम खराब रहने की संभावना है।