-
Advertisement
आपके शहर की तस्वीर है ये
Last Updated on January 24, 2020 by
बात कुछ पुरानी है, दिमाग पर जोर देंगे तो पहचान जाएंगे कि ये तस्वीर कहीं और की नहीं बल्कि आपके ही शहर की है। यही कोई 41 साल पहले क्लिक की गई ये तस्वीर नगरकोट धाम की है। हिमाचल प्रदेश का ये नगर दूसरे प्रदेशों में नगरकोट धाम के नाम से भी पहचाना जाता है। अब तो आप समझ गए होंगे ना कि हम कहां की बात कर रहे हैं, हम बात कर रहे हैं कांगड़ा की। ये तस्वीर वर्ष 1978 की है, मुख्य बाजार से मंदिर माता बज्रेश्वरी देवी को जाने वाले रास्ते से ताल्लुक रखने वाली ये तस्वीर पुरानी यादों को आज भी याद कर देती है। सब कुछ वैसा ही तो है बस बदला है तो बाहर का फ्रेम,कच्ची दीवारें अब पक्की हो गई हैं,बाकी आप स्वयं देखकर अंदाज लगा सकते हैं।