- Advertisement -
कांगड़ा। शहरभर में दीपावली के त्योहार की धूम है, कांगड़ा नगर परिषद की अध्यक्ष (Kangra Municipal Council President) कोमल शर्मा ने कांगड़ावासियों को इस पावन त्योहार पर शुभकामनाएं दी हैं। कोमल शर्मा (Komal Sharma) ने दीपावली (Deepawali) पर दिए अपने शुभकामना संदेश में लिखा, दीपावली के शुभ अवसर पर सभी शहरवासियों को बधाई। आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। नगर परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष कोमल ने कहा है कि रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख,समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।
- Advertisement -