-
Advertisement
Kangra Seat | Anand Sharma | CM Sukhu
Last Updated on May 2, 2024 by Himachal Abhi Abhi
आनंद शर्मा के आने से क्यों आनंद में है सुक्खू …..क्या आप जानते है इन दोनों के बीच की जुगलबंदी को.. चलिए आपको बताते हैं.. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की सियासी जुगलबंदी पुरानी है..दोनों नेता छात्र राजनीति से कांग्रेस के उच्च पदों तक पहुंचे हैं.. केंद्र की राजनीति में रहते हुए आनंद के सहयोग से सुक्खू ने राज्य के संगठन में तरक्की की है.. दोनों के मधुर सबंधों का फायदा इस बार कांगड़ा सीट पर देखने को मिलेगा.. और कसौटी पर कसे जाएंगे कांगड़ा संसदीय सीट के मंत्री और विधायक.. इस क्षेत्र के 11 कांग्रेस विधायकों में से आठ को सुक्खू सरकार ने कैबिनेट रैंक समेत बड़े आहदे दे रखे हैं..आनंद शर्मा को जिताने के लिए इन सभी नेताओं को पूरा दमखम लगाना होगा