- Advertisement -
पटना। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई (CPI) नेता कन्हैया कुमार यूं तो अपने भाषणों के लिए चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार अपनी चूक की वजह से सुर्खियों में हैं। पटना में हुई ‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ’ महारैली में कन्हैया ने कुछ ऐसा किया कि सबके सामने हंसी का पात्र बन गए। दरअसल, कन्हैया की रैली में जब राष्ट्रगान (National Anthem) गाया गया, तब उन्होंने अंतिम दो लाइन में “जन गण मंगल” के बदले “जन मन गण” गा दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी इस गलती का अहसास हुआ और इसके बाद उन्होंने राष्ट्रगान को पूरा गाया।
Hello See This @kanhaiyakumar Doesnt Know The National Anthem ..& Gyaan Pelta Hai Sala.
Commie-Na Moron
Media Hyped Hootiya Hai Ye https://t.co/cBgRvkgSAw— [email protected]&Only (@DareDevilAnupam) February 28, 2020
इस वाकये के बाद दूसरों को निशाने पर लेने वाले कन्हैया कुमार को लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल (Troll) करना शुरू कर दिया है। बता दें कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को एनपीआर-एनआरसी-सीएए विरोधी संघर्ष मोर्चा ‘संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ’ महारैली का आयोजन किया गया था। इसमें जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व सीपीआई नेता कन्हैया के अलावा वाम विचारों से जुड़ी और भी कई हस्तियां शामिल हुई थीं। इस महारैली में वक्ताओं ने दिल्ली की हिंसा के लिए केंद्र सरकार को निशाना बनाया।
- Advertisement -