-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/07/viksa.jpg)
Breaking : कानपुर मुठभेड़ का मास्टरमाइंड Vikas Dubey गिरफ्तार, उज्जैन में किया Surrender
उज्जैन। कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों को मार गिराने वाले मोस्टवॉन्टेड अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर (Surrender) कर दिया। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
ये भी पढे़ं – Vikas Dubey के दो और साथी Encounter में ढेर, प्रभात मिश्रा कानपुर, बउआ दुबे इटावा में मारा
बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बाकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई है। सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि अभी विकास दुबे मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है। मंदिर के अंदर से या बाहर से गिरफ्तारी को लेकर कहना भी ठीक नहीं है। उसने क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर दी थी। वारदात होने के बारे से ही हमने पुलिस को अलर्ट पर रखा था।
इससे पहले सुबह कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर (Encounter) में ढेर कर दिया। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था। प्रभात पुलिस की कस्टडी से भाग रहा था। इसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया। इसके अलावा इटावा में विकास दुबे (Vikas Dubey) के करीबी बउआ दुबे को मार गिराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बउआ दुबे ने देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था। उसके साथ तीन और बदमाश थे। पुलिस को लूट की जैसे ही खबर मिली, पुलिस ने चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया।