-
Advertisement
बिहार में मंत्री Kapil Dev Kamat की कोरोना से मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक
Last Updated on October 16, 2020 by
पटना। बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मौत के बाद अब कोरोना ने एक और मंत्री की जान ले ली है। बिहार सरकार (Bihar government) में मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हो गया है। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे और लगभग एक हफ्ते से पटना एम्स अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार, उन्हें पहले से ही किडनी की परेशानी थी और हाल ही में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन; चिराग बोले- Miss you Papa…
राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत के असामयिक निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय कपिलदेव कामत जमीन से जुड़े राजनेता थे। वह कैबिनेट में मेरे सहयोगी थे। वे एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय राजनेता थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूर्णीय क्षति हुई है। सीएम ने कहा कि कोरोना काल के लिए वर्तमान में लागू दिशा निर्देशों के तहत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और ईश्वर से परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group
बता दें कि कामत जनता दल यूनाइडेट के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते थे। वे सीएम नीतीश कुमार के भी करीबी थे। मधुबनी जिले के बाबूबरही से विधायक रहे कामत नीतीश कैबिनेट में पंचायती राज मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए पार्टी ने इस बार उनके स्थान पर बहू मीना कामत को बाबूबरही से अपना प्रत्याशी बनाया है।