Home » मनोरंजन » खत्म हुई करीना-प्रियंका की कैटफाइट, करण जौहर लाएंगे एक साथ
खत्म हुई करीना-प्रियंका की कैटफाइट, करण जौहर लाएंगे एक साथ
Update: Saturday, February 23, 2019 @ 7:53 PM
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बीच चल रही कैटफाइट अब खत्म हो चुकी है। दोनों एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ के लास्ट सीजन में दिखेंगी।
बता दें, साल 2007 में करीना ने कहा था कि वो केवल रानी मुखर्जी को एक्ट्रेस बनने लायक समझती हैं। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने करीना को जवाब भी दिया था। इसके अलावा दोनों के बीच की इस कैटफाइट की वजह एक्टर शाहिद कपूर को भी माना जाता रहा है। करीना कपूर से
ब्रेकअप के बाद शाहिद ने प्रियंका को डेट किया था। लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्तों के बीच की कड़वाहट को भुलाकर एक नई शुरुआत की है। अब जल्द ही दोनों करण जौहर के शो में साथ नजर आएंगी। दोनों के बीच का झगड़ा तब भी सामने आया था, जब
करण जौहर के शो पर करीना कपूर ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें यह एक्सेंट कहां से मिला है? प्रियंका ने भी इसके जवाब में कहा था, वहीं से जहां से करीना के बॉयफ्रेंड सैफ अली खान को मिला है। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ मजाक करती भी नजर आएंगी। शो के दौरान दोनों को पता चलता है कि उनके बीच एक चीज कॉमन है कि दोनों के पति ने उन्हें ग्रीस में ही प्रपोज किया था।