-
Advertisement
Kargil Vijay Diwas | 25 Years | Himachal Pradesh |
हर साल 26 जुलाई के दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1999 में इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग 60 दिनों तक चले युद्ध का अंत हुआ था। जिस पर भारत ने विजय प्राप्त की थी। बता दें, आज कारगिल युद्ध को समाप्त हुए 25 साल हो गए हैं। कारगिल युद्ध की बात जब भी होती है, तो हिमाचल का नाम सबसे पहले लिया जाता है, यहां के जाबांज भी शहादत का चोला पहनकर आए थे। देश आज कारगिल के वीर योद्धाओं को नमन कर रहा है। इस युद्ध में देश के 527 जवानों ने बलिदान दिया था। छोटे से राज्य हिमाचल के 52 वीरों ने भी अपने प्राण न्यौछावर करके पहाड़ जैसा शौर्य दिखाया था। इनकी कुर्बानियां कारगिल की चोटियों पर अंकित हैं। कारगिल की चोटियों में भारतीय सेना का शौर्य लहू के रूप में अनंतकाल तक चमकता रहेगा। कारगिल की इन्हीं चोटियों में हिमाचल के वीर बलिदानियों की शौर्य गाथा भी पत्थरों पर अमिट छाप के साथ-साथ यहां की मिट्टी के एक-एक कण में लिपटी हुई है।
