- Advertisement -
नूरपुर। विस चुनाव के बाद बागियों पर चाबुक चलाने के बाद अब उनके स्थान पर नई नियुक्तियां की गई है। फतेहपुर से बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले बलदेव ठाकुर व मंडल अध्यक्ष चैन सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। उनके साथान पर अब फतेहपुर बीजेपी मंडल की ताजपोशी हुई। आज फतेहपुर में एक बैठक प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें करतार पठानिया को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष चुना गया है ।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं मेंजोश भी देखा। इस के बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष करतार पठानिया ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी पार्टी ने दी है, वे उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर जल्द ही बाकी कार्यकारिणी व सभी मोर्चों व संगठनों का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भितरघात करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इस मौके जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ,ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष ओपी चौधरी आदि मौजूद थे
- Advertisement -