- Advertisement -
मंडी। Kasauli गोलीकांड में मारी गई सहायक नगर नियोजन अधिकारी का उनके मूल गांव बारी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में प्रशासन की तरफ से डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर और एएसपी मंडी भूपिंद्र सिंह कंवर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
शैलबाला मंडी जिला की बलद्वाड़ा तहसील के तहत आने वाले बारी गांव की रहने वाली थीं। बुधवार शाम करीब 6 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। यहां रस्में निभाने के बाद स्थानीय शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने भी पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजति अर्पित की। शैलबाला के बेटे पियूष शर्मा ने मुखाग्नि दी।
पूरे गांव में इस घटना को लेकर भारी रोष देखने को मिला। गांव के लोग ऐसा अपराध करने वाले आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग उठा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शैलबाला सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए Solan जिला के Kasauli में होटल व्यवसायियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए गई हुई थी, उसी दौरान एक होटल कारोबारी ने गोली मारकर शैलबाला को मौत के घाट उतार दिया था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने महिला अधिकारी के अंतिम संस्कार में भाग लेकर श्रद्धांजलि दी।
- Advertisement -