- Advertisement -
शिमला। प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर Congress फ्रंटफुट पर आ गई है। गुरुवार को प्रदेश Congress अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में पार्टी के नेता राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। Congress ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। महिलाएं तो दूर यहां छोटी बच्चियां भी महफूज नहीं रह गई हैं। राज्यपाल से मिलने वालों में सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री, विधायक रामलाल ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, ठाकुर सिंह भरमौरी, रोहित ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, नरेश चौहान व महेंद्र चौहान शामिल थे। Congress ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अब एक महिला अधिकारी की पुलिस और प्रशासन के सामने सरेआम हत्या कर दी जाती है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। गौर रहे कि कसौली में ड्यूटी के दौरान महिला अधिकारी पर गोली चलाने के विरोध में बुधवार को Congress सड़कों पर उतर आई थी।
प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जगह-जगह उनके पुतले भी फूंके थे। इस दौरान प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ Congress कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी। कई स्थानों पर पुतला जलाने के लेकर पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई थी।
- Advertisement -