-
Advertisement
Kathgarh | Temple | Mahadev |
इंदौरा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर से पहले ही हिमाचल प्रदेश की विधानसभा इंदौरा के काठगढ़ महादेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल चरम पर पहुंच चुका है। हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां आकर भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। शिवपुराण के अनुसार, एक बार भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु के बीच घोर युद्ध छिड़ गया। जब महाप्रलय के आसार नजर आए, तब भगवान शिव ने स्वयं को लिंग रूप में प्रकट किया और युद्ध रोक दिया। मान्यता है कि जिस स्थान पर उन्होंने यह दिव्य रूप धारण किया, वही स्थान काठगढ़ महादेव के रूप में विख्यात हुआ। यह मंदिर वैदिक काल से पूजित रहा है लेकिन इसका पुनर्निर्माण महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया था। लोक कथाओं के अनुसार यह गांव पहले एक बड़ा कस्बा था, जहां न्यायिक फैसले लिए जाते थे। अपराधियों को काठ.लकड़ी की बेड़ियों में बांधा जाता था, जिसके कारण इस स्थान का नाम काठगढ़ पड़ा। आइए देखते हैं रविंद्र चौधरी की ये विशेष रिपोर्ट