- Advertisement -
धर्मशाला। केसीसी बैंक के नए चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अपना कार्यभार बैंक में संभाल लिया। इससे पहले केसीसी बैंक के नए चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया का काफिला हमीरपुर से होता हुआ धर्मशाला पहुंचा। इस दौरान केसीसी बैंक के नए चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया का जगह.जगह केसीसी बैंक कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। वही धर्मशाला पहुंचने पर भी केसीसी बैंक के कर्मचारियों ने अपने बैंक के नए चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत किया।
- Advertisement -