- Advertisement -
नई दिल्ली। अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और उसे डेट (Date) पर ले जाना चाहते हैं, तो यह कुछ बातें जान लें जिसे लड़कियां (girls) डेटिंग पर बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। इन्ही चीजों के कारण वह लड़कों से दूरी बना लेती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं जो आपकी बनी बनाई बात भी बिगाड़ सकती है। लड़कियां इनसिक्योर (Insecure) लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में अगर लड़का पहली डेट के दौरान ही अपना गर्लफ्रेंड (Girlfreind) को ये बता दे कि वो उसे लेकर बेहद इनसिक्योर रहता है तो जान लिजिए ये रिश्ता लंबा नहीं चलने वाला है।
लड़कियां ऐसे लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं करती जो हमेशा नर्वस (Nervous) रहते हो या अपनी लाइफ से जुड़े हर सवाल के जवाब के लिए उन पर निर्भर हों। नर्वस होकर किसी भी बात को करने में हिचकिचाहट महसूस करते हो। अगर आप डेटिंग के दौरान सिर्फ अपनी ही बात कर रहें हैं, अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या फिर हॉबीज के बारे में ही पूरा टाइम लड़की को बता रहे हैं तो लड़कियां जल्दी ही आपकी बातों से बोर हो सकती हैं। उसे लगेगा कि आप हमेशा अपने ही बारे में सोचते हैं। आप भी एक्साइटमेंट में क्या बोलना है क्या नहीं ये सोचे बिना अपने गर्लफ्रेंड से कुछ भी बोल देते हैं। तो इस कारण भी आपका रिश्ता खराब हो जाता है।
- Advertisement -