शाहपुर में बने सीयू का 50 फीसदी भाग, कांग्रेस के घोषणा पत्र में होगा शामिल
Update: Sunday, December 23, 2018 @ 6:35 PM
शाहपुर। कांगड़ा के केंद्रीय विश्वविद्यालय सीयू को बीजेपी सरकार ने फुटबाल बना कर रख दिया है। आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर केंद्रीय विश्वविद्यालय का कम से कम 50 प्रतिशत भाग शाहपुर में बनाए जाने की बात शामिल की जाएगी। शाहपुर के अंदर भी खाली जगह मौजूद है, जहां पर केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थापित किया जाएगा।
यह बात युवा कांग्रेस नेता और कांग्रेस प्रवक्ता केवल सिंह पठानिया ने कही। केवल सिंह पठानियां ने रविवार को द्रमण की मझंग्रा पंचायत में बैठक की। इस बैठक में आसपास की पंचायतों के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार पर विकास कार्यों को लेकर अनदेखी करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार गई है, तब से विकास कार्य ठप पड़े हैं। बीजेपी सरकार विकास कार्यों को लेकर सौतेला व्यवहार कर रही है। पठानिया ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ-बूथ पर जा कर केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने को कहा।