- Advertisement -
धर्मशाला। डल झील की अनदेखी पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केवल सिंह पठानिया उग्र हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए कहा कि अगर झील के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू न हुआ तो डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केवल सिंह पठानिया ने डल झील का दौरा किया। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि डल झील हमारी सबसे पुरानी धरोहर है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण डल झील सूखने की कगार पर है।
पठानिया ने कहा कि हमारी पिछली सरकार में डल झील के सौंदर्यकरण के लिए पांच करोड़ दिए थे, वो भी पर्यटक विभाग के पास पड़ा है। पर जिला प्रशासन इस विषय को गंभीर नहीं है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत ,देवदत्त शर्मा, देश राज, राहुल गुरंग, पप्पू , मदन लाल व सोशल मीडिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार आदि स्थानीय जनता मौजूद थे।
- Advertisement -