- Advertisement -
दयाराम कश्यप,सोलन। जिला सोलन के कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिट फेस्ट संपन्न हो गया। लिट फेस्ट अमृता प्रीतम द्वारा लिखी कविता की पक्तियों ‘मैं तेनु फिर मिलांगी’ के साथ संपन्न हुआ। खुशवंत सिंह लीट फेस्ट का थीम स्ट्रेंथ ऑफ ए नारी रखा गया था। कार्यक्रम के अंतिम स्तर में देश की जानी मानी लेखक अमृता प्रीतम पर चर्चा की गई। इसमें हमारी अमृता विषय पर अभिनेत्री दिव्या दत्ता, हरजीत सिंह व डॉ. चंद्र त्रिखा वक्ता जबकि स्तर का संचालन निरूपमा दत्त ने किया।
अनुपमा दत्त ने बताया कि अमृता प्रीतम का शताब्दी वर्ष चल रहा है। उनका जन्म 31 अगस्त 1919 को हुआ था और खुशवंत सिंह से उनकी गहरी मित्रता थी। इस स्तर के दौरान दिव्या दत्ता ने कहा कि हर वर्ग के लोग अमृता प्रीतम को पढ़ना पसंद करते हैं। हरजीत सिंह व डॉ. चंद्र त्रिखा ने भी अपने विचार सांझा किए।
इस दौरान अभिनेत्री दिव्या दत्ता द्वारा अमृता प्रीतम सहित पंजाब की विभिन्न महिलाओं की फोटो वाली स्टॉल की बोली लगाई गई, जिसको पंजाब की तारा ने नीलामी के दौरान लिया। बोली 5 हजार से शुरू हुई व अंत में 30 हजार की बोली लगाकर उन्होंने अपने नाम किया। यह 30 हजार रुपये की राशि महिलाओं की शिक्षा पर खर्च की जाएगी।
स्तर के अंत में आयोजक राहुल सिंह ने आए लेखकों व साहित्यकारों का आभार जताया। राहुल सिंह ने कहा कि अगले वर्ष भी इससे विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार शशि थरूर और नवजोत सिंह सिद्धू के सेशन सबसे बेहतरीन रहे। उन्होंने कहा कि अब तक के 7 वर्षों का सबसे बेहतरीन लिट फेस्ट रहा है।
- Advertisement -