-
Advertisement
सोएंगे तो मम्मी के साथ ही
Last Updated on June 3, 2021 by Sintu Kumar
मां दुनिया का सबसे प्यारा शब्द होता है और यही दुनिया की सबसे प्यारी शख्सियत भी होती है। दुनिया में ऐसा कौन होगा जिसको मां से प्यार नहीं। इंसान तो इंसान जानवर भी मां के बिना नहीं रह सकते हैं। बच्चे मां की गोद में या मां के आसपास कितना सुरक्षित महसूस करते हैं तो ये तो आप जानते ही हैं। इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि किस तरह ये बाघिन के ये शावक एक-एक कर आते हैं और अपनी मां के ऊपर चढ़कर सो जाते हैं क्योंकि दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह यही है। वीडियो को शेयर किया है आईएफएस सुशांत नंदा ने।