जानें, भारत की ऐसी जगहों के बारे में जहां भारतीयों का आना है बैन

जानें, भारत की ऐसी जगहों के बारे में जहां भारतीयों का आना है बैन

- Advertisement -

नई दिल्ली। भारत में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं जहां लोग छुट्टियों (Vacations) में अपने परिवार के साथ जाकर खूब आनंद करना चाहते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पूरे भारत को घूमना चाहते हैं। ये लोग चाहे पूरा भारत (India) घूम लें लेकिन फिर भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां भारतीय चाह कर भी नहीं जा सकते हैं।


फ्री कसोल कैफे, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कसोल में फ्री कसोल कैफे में भारतीयों का प्रवेश बैन है। इस कैफे को इजराइली मूल (Israeli origin) के लोग चलाते हैं। कैफे सिर्फ अपने मेंबर्स को ही सर्व करते हैं।

यह भी पढ़ें: Kullu: धामण पुल के सेंटर चैनल टूटे, यातायात ठप-आउट सराज की 58 पंचायतों का संपर्क टूटा

यूनो-इन होटल, बंगलुरु : बंगलुरु स्थित यूनो-इन होटल सिर्फ जापानी लोगों को ही सेवा प्रदान करता था। साल 2014 में ग्रेटर बैंगलोर सिटी कॉर्पोरेशन द्वारा होटल को बंद करवा दिया गया था।

रेड लॉलीपॉप हॉस्टल, चेन्नई : चेन्नई स्थित रेड लॉलीपॉप हॉस्टल में एंट्री के लिए किसी भी व्यक्ति को पासपोर्ट को जरूरत होती है। ऐसे में भारत के आम नागरिकों के लिए यह हॉस्टल अपनी सेवाएं उपलब्ध नहीं कराता है। यहां पहली बार भारत आने वाले लोगों को सर्विस दी जाती है।

नो इंडियन बीच, गोवा : गोवा के कुछ बीच ऐसे भी हैं जहां भारतीयों का प्रवेश निषेध है। स्थानीय निवासियों की मानें तो देशी पर्यटक विदेश से आए हुए पर्यटकों के लिए परेशानी खड़ी करने के साथ ही अनुचित व्यवहार भी करते हैं, ऐसे में स्थानीय लोगों ने कई बीच पर भारतीय पर्यटकों का प्रवेश वर्जित कर रखा है।

नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड : अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का एक द्वीप नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड भी है, जहां सिर्फ आदिवासी निवास करते हैं। यह द्वीप बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं रखता है। इस तरह के कबीलों में रह रहे आदिवासियों की रक्षा के लिए वहां आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रखा गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | भारत | बंगलुरु | फ्री कसोल कैफे | हिमाचल प्रदेश | North Sentinel Island | Red Lollipop Hostel | India | चेन्नई | Uno-Inn Hotel | himachal pradesh | बैन | Free Kasol Cafe | chennai | bangalore | latest hindi news | Bain | national news | नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड | trending news | रेड लॉलीपॉप हॉस्टल | himachal abhi abhi news | यूनो-इन होटल
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है