- Advertisement -
नई दिल्ली। दुनिया भर में कई सारे मंदिर हैं जिनकी अपने आप में अलग अलग खासियत है। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक ऐसे प्राचीन मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो केवल एक खंभे के सहारे टिका हुआ है। आइए जानते हैं इस मंदिर और इस इसकी अन्य खासियत के बारे में।
दक्षिण पश्चिम चीन की पहाड़ी भाग में बना गंलु मंदिर जिसकी विशेषता है कि ये केवल एक खंभे के सहारे खड़ा हुआ है।ये मंदिर जमीन से 260 फुट ऊपर तैयार किया गया है। लोगों की आस्था है कि यदि जिस दम्पति के औलाद नहीं होती तो वो यहां आकर मदिर के दर्शन करें तो उनकी ये समस्या पल भर में दूर हो जाती है। इसके साथ ही यहां पर लोग मंदिर में भगवान के दर्शन करने तो आते ही हैं किन्तु उन्हें सर्वाधिक आकर्षित करता है वो खंभा जिसके सहारे ये बहुत बड़ा मंदिर कई सालों से टिका हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अनेक वर्षों पूर्व इस प्राचीन मंदिर का निर्माण जुकिया नामक शख्स ने अपनी माता की याद में करवाया था।
- Advertisement -