खूबसूरत त्वचा पाने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें लहसुन
Update: Wednesday, October 31, 2018 @ 12:21 PM
नई दिल्ली। लहसुन हमारे घरों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक कॉमन इंग्रेडिएंट है। लेकिन शायद आपको पता नहीं होगा यह सेहतमंद होने के साथ-साथ खूबसूरती को भी बढ़ाता है।
हम आपको आज कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप लहसुन के इस्तेमाल से खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं।
![]()
लहसुन में मेडिसिनल इन्ग्रेडीएन्ट,अपने जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जिसकी वजह से चेहरे के मुंहासे, एक्जिमा या बालों का झड़ना बंद होता है।
ब्यूटी रिलेटेड प्रोब्लम्स को दूर करने के लिए लहसुन को बहुत अच्छा माना गया है।
अगर आपके चेहरे पर मुहांसे हैं, तो लहसुन को घिस कर मुंहासों पर लगाएं। इसके 5 मिनट बाद बाद चेहरे को धो लें। वहीं अगर आपके चेहरे पर निशान हैं तो उसके लिए लहसुन और टमाटर का पेस्ट बनाकर धब्बों पर लगाएं। 10 मिनट बाद मुंह धो लें। आप अपनी स्किन में फर्क महसूस करेंगे।
बॉडी से स्ट्रेचमार्क्स हटाने के लिए लहसुन के जूस को ऑलिव ऑयल में मिलाकर उसे गर्म कर लें। हल्का ठंडा होने पर उसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर
मसाज करें। ऐसा कुछ दिन तक ट्राई करें, लहसुन का सेवन करने से चेहरे पर पड़ी झुर्रियों और झाइयों को कम किया जा सकता है।
अगर आप सुबह उठ कर शहद और नींबू के साथ लहसुन का सेवन करते हैं तो समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती हैं।