- Advertisement -
नई दिल्ली। आज के बिजी लाइफस्टाइल (Busy Lifestyle) और प्रदूषण (Pollution) का सीधा असर हमारे बालों पर पड़ता है जिससे हमारे बाल असमय सफेद और टूटने लगते हैं। अगर आप भी बालों से जुड़ी इन्हीं सब परेशानियों से परेशान हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने घर की रसोई में पड़ी कुछ चीजों के सेवन से अपनी इस परेशानी को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। Orange: कम उम्र में बालों की सफेदी को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा संतरे का सेवन करें। संतरे में पाया जाने वाला विटामिन सी कोलेजन प्रोटीन के उत्पादन को बढ़ाने का काम करता है। प्रोटीन एक कनेक्टिव टिश्यू है, जो बालों को बनाने का काम करता है। संतरा बालों को सफेद होने से रोकता है।
Fermented foods : प्रोबायोटिक हमेशा से आंतों को स्वस्थ रखने के लिए जाने जाते हैं लेकिन ये बालों के हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए जितना हो सके उतना दही, सोया, विनेगर और आंवला खाएं। जब ये फूड आंतों के स्वास्थ्य के लिए काम करेंगे तो अच्छे बैक्टीरिया पैदा होंगे। आंतों के ये बैक्टीरिया बायोटिन और विटामिन बी के उत्पादन के लिए जिम्मेदार होते हैं। इन दोनों तत्वों की कमी के कारण कम उम्प में ही बाल सफेद और कमजोर हो जाते हैं।
Consume eggs : ज्यादातर हेयर मास्क में अंडा प्रयोग में लाया जाता है। अंडे का सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है और यह आपके बाल रिपेयर करने में मदद करता है। जिन लोगों के कम उम्र में बाल सफेद हो जाते हैं उनमें विटामिन बी 12 की कमी होती है। अंडा इस विटामिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। उबला हुआ अंडा खाना बालों के स्वास्थ्य को सही रखने और उन्हें चमकदार बनाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
dark chocolate : कम उम्र में बालों का सफेद होना शरीर में आयरन और कॉपर की कमी के कारण भी होता है। डार्क चॉकलेट इन दोनों पोषक तत्वों का एक अच्छा स्त्रोत है। शरीर में सही मात्रा में आयरन और कॉपर का होना बालों को सफेद होने से रोकता है। ऐसे में डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करें।
- Advertisement -