-
Advertisement
रणबीर-आलिया के ब्रेकअप की चल रही अफवाहें, यहां जानें क्या है सच
Last Updated on March 19, 2020 by Deepak
मुंबई। बॉलीवुड के लव-बर्ड्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया (Social media) पर छाई हुई हैं। कुछ दिन पहले दोनों की शादी को लेकर खबरे सुनने में आ रही थीं ऐसे में दोनों के रिश्ते के खत्म होने की खबरें उनके फैंस को निराश हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों के ब्रेकअप की यह अफवाहें बनना आखिर शुरू कहां से हुई हैं। दरअसल, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के जन्मदिन में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शामिल नहीं थे ऐसे में यही कहा जा रहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। जानिए इसके पीछे सच क्या है।
यह भी पढ़ें: 22 मार्च से विदेश से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक
हाल ही में एक रिपोर्ट में भी दोनों के ब्रेकअप (Breakup) का दावा किया है। यह कहा जा रहा है कि दोनों स्टार्स काफी समय से मिले ही नहीं हैं। लेकिन बता दें, आलिया ने कोरोना वायरस के चलते अपना बर्थडे घर में ही करीबियों के साथ मनाया। इस दौरान उनकी फैमिली के साथ-साथ खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर मौजूद रहे। वहीं रणबीर कपूर उनके जन्मदिन में नहीं पहुंचे। लेकिन दोनों स्टार्स ने ब्रेअकप की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो आलिया भट्ट रणबीर कपूर एक साथ अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आने वाले हैं।