- Advertisement -
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज यानी 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें तो आप जानते नहीं होंगे। बता दें कोहली के परिवार ने एक वक्त में ऐसा फैसला लिया था जिसके कारण कप्तान कोहली भारत के लिए खेल रहे हैं नहीं तो आज वे पाकिस्तान (Pakistan) के लिए खेल रहे होते। दरअसल, बंटवारे (division) के वक्त उनका परिवार पाकिस्तान से भारत आकर बस गया था।
बता दें, कप्तान कोहली का परिवार बंटवारे के वक्त 1947 में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी शहर आ गया था। इसके बाद अगले 14 साल तक उनके पिता प्रेम कोहली ने इसी शहर में मुकाम जमाया था। 1961 में विराट के पिता प्रेम कोहली अपने परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए। यहीं विराट का जन्म हुआ। मध्य प्रदेश के कटनी में अपने परिवार से मिलने विराट आखिरी बार 11 साल पहले वर्ष 2005 में गए थे। इसके बाद वे वक्त की कमी के चलते वह फिर से कटनी शहर नहीं जा सके।
- Advertisement -