- Advertisement -
नई दिल्ली। अब कस्टमर्स को उनके दरवाजे तक मारुति सुजुकी की सर्विस मिल सकेगी। दरअसल, मारुति सुजुकी (maruti suzuki) अपने ग्राहकों के लिए एक नई सर्विस लेकर आई है। जो कि बेहद खास है। जिसे कंपनी ने ‘service on wheels’ का नाम दिया है। यह सर्विस ऑन व्हील्स एक तरह का स्मार्ट वर्कशॉप है। जिसमें पेड और फ्री (Paid and free) सर्विस दोनों ही ऑफर की जाएंगी। साथ ही इसमें रिपेयर, अंडरबॉडी इंस्पेक्शन, ऑयल चेंजिंग, फिल्टर क्लीनिंग जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। ये सर्विस मारुति सुजुकी की सभी डीजल, पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स की गाड़ियां के लिए उपलब्ध है।
सर्विस ऑन व्हील्स से कस्टमर्स का काफी काम आसान होगा। जानकारी के अनुसार सर्विस ऑन व्हील्स मारुति सुजुकी के पैसेंजर व्हीकल्स की सर्विस, रिपेयर व अन्य समस्याओं को हल करने के लिए सभी तरह के मॉडर्न टूल्स और टेक्नॉलजी से भरी हुई है। सर्विस ऑन व्हील्स के लॉन्च को लेकर मारुति सुजुकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पार्थो बनर्जी का कहना है कि हम सर्विस ऑन व्हील्स के शुरू होने से खुश हैं। ये हमारे कस्टमर्स के लिए एक यूनीक सर्विस है। ये एक 4-व्हीलर पर बनाया गया वर्कशॉप है, जो कि कस्टमर्स की सर्विस से जुड़ी हर जरूरत को पूरा करेगा।
- Advertisement -