- Advertisement -
नई दिल्ली। सुंदर लगना हर महिला की दिली ख्वाहिश होती है और ऐसा करने के लिए महिलाएं कई तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं। सर से लेकर पैरों तक सुंदर दिखने के लिए हर महिला पेडिक्योर (Pedicure) और मेनिक्योर (Manicure) का सहारा लेती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं पैरों को सुंदर बनाने के लिए फिश पेडिक्योर (Fish Pedicure) का सहारा लेती हैं तो एक बार ध्यान लगा लगकर यह खबर जरूर पढ़ें। क्योंकि एक महिला को फिश पेडिक्योर के चक्कर में अपने पैरों की उंगलियां कटवानी पड़ गईं। तो चलिए जानते हैं मामला आखिर था क्या,….
दरअसल, थाइलैंड (Thailand) में एक ऐसा मामला देखने में आया, जब फिश पेडिक्योर कराने के बाद महिला को अपने पैरों की उंगलियों को कटवाना पड़ गया।ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली विक्टोरिया कर्थाइट्स नाम की एक महिला को पैरों की उंगलियों की हड्डियों में इंफेक्शन (Infection) हो गया था। महिला ने इसके बाद फिश स्पा ली थी। लेकिन इस महिला के साथ कुछ ऐसा हो गया कि उसके पैर की उंगलियां कटवानी पड़ गई। विक्टोरिया ने थाइलैंड में जिस जगह पर फिश पेडिक्योर कराया था वहां का पानी खराब था और पहले से उंगलियों की हड्डियों के इंफेक्शन से परेशान थी। जब महिला फिश स्पा लेने के बाद घर लौटी तो उसे तेज बुखार आ गया, जिसके बाद वो डॉक्टर के पास गई। कुछ समय के बाद महिला को दाहिने पैर का अंगूठा और दूसरी उंगलियों को कटवाना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्पा सेंटर के लोगों ने पानी की सफाई का ध्यान नहीं रखा था।
- Advertisement -