लड़कों के बजाय लड़कियों को देखती हैं लड़कियां, जानें कारण
Update: Wednesday, September 5, 2018 @ 2:20 PM
नई दिल्ली। क्या अपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आप किसी लड़की के साथ बाहर जा रहे हों और उस दौरान आपकी नजर किसी खूबसूरत लड़की पर पड़ी हो, लेकिन आपने देखा हो कि वह लड़की आपकी तरफ ना देखकर आपके साथ चल रही लड़की की तरफ देख रही हो। दरअसल आज हम आपके सामने इस बात का खुलासा करने जा रहे हैं कि लड़कियां लड़कों के बजाय लड़कियों को क्यों देखती हैं।

दरअसल उनका ज्यादातर वक्त एक-दूसर को देखने में ही व्यतीत हो जाता है। बता दें कि, लड़कियां अन्य लड़कियों के लुक्स को देखने में अधिक वक्त व्यतीत करती है।
लंदन में किए गए एक सर्वे के मुताबिक, लड़कियां अन्य लड़कियों का हेड टू टो एनालाइज करती है कि सामने वाली लड़की के बाल किस तरह के है एवं यहां तक की उसकी त्वचा की संरचना किस तरह की है इत्यादि। कुछ मोटी लड़कियां ये देखती है कि सामने वाली लड़की कितनी पतली है या फिर उसके कपड़े कितने फिट है।