-
Advertisement
ये है दुनिया का सबसे खुशहाल देश
Last Updated on June 24, 2021 by Sintu Kumar
किसी भी देश की तरक्की उस देश के नागरिकों की खुशहाली से होती है। जिस देश की जनता खुश और समृद्ध होती है, वह देश हर मामले में तेजी से तरक्की करता है। आप सोच रहे होंगे कि देश, खुशहाली और जनता की बातें क्यों कर रहे हैं? दरअसल इस रिपोर्ट में आपको दुनिया के सबसे खुशहाल देशों के बारे में बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि वे देश क्यों सबसे ज्यादा खुशहाल हैं? खास बात यह है कि टॉप 5 में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और रूस जैसे देश नहीं हैं। वहीं अगर इस लिस्ट में भारत की बात करें, तो आप हैरान रह जाएंगे। खुशहाली के मामले में भारत का नंबर 133वां है। संयुक्त राष्ट्र की 2018 की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान और गरीबी से जूझ रहे नेपाल भी इस सूचकांक में भारत से बेहतर स्थिति में हैं। भारत 2017 के 122वें स्थान से खिसककर 2018 में 133वें पायदान पर आ गया है। भारत की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।
अब आपको बताते है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है.. हजार झीलों की भूमि के नाम से मशहूर फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। इस देश की जनसंख्या महज 55 लाख है। 2015 में यहां मर्डर रेट एक लाख की आबादी पर केवल 1.28 फीसदी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित साल 2015 में यहां केवल 50 हत्याएं हुईं। संगठित अपराध तो यहां बेहद कम है। यहां की पुलिस भरोसेमंद और सक्षम है। यहां की पुलिस और इंटरनेट सुरक्षा को दुनिया में दूसरे नंबर पर माना जाता है। यहां के लोग कानून का पालन सख्ती से करते हैं। यहां के नागरिक राजनीतिक, कानून और पुलिस व्यवस्था पर सर्वाधिक भरोसा करते हैं।