- Advertisement -
धर्मशाला। कोटला में नाकबंदी के दौरान पुलिस ने तेंदुए की दो खालों के साथ दो लोगों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार जवाली पुलिस ने बोलेरो गाड़ी (एचपी 38a 3048) से ये खाले बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी चंबा जिला के भटियात के रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम संजय कुमार और राजकुमार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि छानबीन में अवैध शिकार के कई ओर मामले भी सामने आ सकते है।
- Advertisement -