-
Advertisement
UAE से लौटे क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, अवैध सोना लाने का आरोप!
Last Updated on November 12, 2020 by
मुंबई। भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से अवैध सोना लाने के आरोप में मुंबई एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) के अधिकारियों द्वारा रोका गया। अघोषित कीमती सामान ले जाने के शक में क्रुणाल पंड्या की जांच की जा रही है। क्रुणाल पंड्या पर आरोप है कि वो यूएई से तय सीमा से ज्यादा सोना (Gold) लेकर आए। इसके साथ ही उनके पास से कुछ कीमती सामान भी मिला है। फिलहाल कस्टम अधिकारी क्रुणाल पंड्या से इस बारे में पूछताछ कर रहे हैं। उनसे सोने और बाकी कीमती सामान के कागज मांगे गए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2020: ट्रॉफी तो MI ले गई; यहां जानें सीज़न के अंत में किसने जीता कौन सा अवॉर्ड?
क्रुणाल मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य हैं। वे हार्दिक पंड्या के बड़े भाई हैं। IPL में ये दोनों ही भाई मुंबई इंडियंस से खेलते हैं। दोनों ही भाइयों को गोल्ड ज्वेलरी का शौक है। क्रुणाल पंड्या अपनी पत्नी पंखुड़ी के साथ दुबई गए थे। हार्दिक टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चले गए हैं। वहीं, क्रुणाल टूर्नामेंट पूरा होने के बाद भारत आ रहे थे। उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 का खिताब जीता है। सीजन में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 16 मैच खेले और 109 रन बनाने के अलावा छह विकेट भी झटके थे। क्रुणाल साल 2016 में मुंबई से जुड़े थे। उसके बाद से वह इस टीम के अहम सदस्य हैं और अब तक 55 मैच में 891 रन बनाने के अलावा और 40 विकेट ले चुके हैं।