-
Advertisement
Kuldeep Kumar | Chintpurni | Withdraw Nomination |
Last Updated on October 29, 2022 by sintu kumar
चिंतपूर्णी विधानसभा हलके में कांग्रेस के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। कांग्रेस टिकट कटने से नाराज कुलदीप कुमार ने चुनाव मैदान छोड़ते हुए आज बतौर निर्दलीय अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। यानी कुलदीप कुमार अब चुनाव नहीं लडेंगे। इसके चलते कांग्रेस कैंडिडेट सुदर्शन बबलू को बडी राहत मिली है। कुलदीप कुमार के साथ इससे पहले कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू व विप्लव ठाकुर मिली। बीते कल कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकीरत कोटली ने भी कुलदीप कुमार इसे मुलाकात की थी। उसके बाद शाम को ही कुलदीप कुमार को हिमाचल कांग्रेस चुनाव अभियान कमेटी का सह अध्यक्ष बना दिया गया था। उसी से लग रहा था कि कुलदीप कुमार को मनाने में पार्टी सफल रही है।