-
Advertisement
Kuldeep Rathore | Himachal Vidhansabha | Jagat Negi |
Last Updated on March 28, 2023 by sintu kumar
हिमाचल विधानसभा के बजट सेशन में मंगलवार को अडाणी के CA स्टोर का मामला गूंजा। ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने सवाल के जवाब में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अडाणी ग्रुप के साथ कोई MOU नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अडानी ने शिमला के सैंज, मेंहदली और रामपुर में तीन CA स्टोर बना रखे हैं। नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड द्वारा अडाणी ग्रुप को 1598.79 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई। कुलदीप राठौर ने कहा अडानी ने बागवानों का शोषण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीच सीजन में अडाणी रेट तय करता है। उनके रेट तय करते ही सेब की दरें गिरा दी जाती है।