-
Advertisement
#Congress पदाधिकारियों के लिए पंचायत चुनाव एक इम्तिहान, क्या बोले #Rathore – जानिए
Last Updated on December 15, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में होने वाले पंचायत चुनाव (Panchayat Election) कांग्रेस पदाधिकारियों के इम्तिहान से कम नहीं होंगे। इस बात के संकेत खुद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) ने दिए हैं। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया है। साथ ही कहा कि पंचायत चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों के कार्यों का आकलन किया जाएगा। राठौर ने आज सोलन (Solan) जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की। इसमें जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नंदलाल, जिला प्रभारी महासचिव केवल सिंह पठानिया, प्रदेश सचिव विधानसभा प्रभारी सोलन इंद्रजीत सिंह, अर्की प्रदीप वर्मा, नालागढ़ शशि बहल, दून चंद्र शेखर वर्मा, सोलन जिला अध्यक्ष शिव कुमार के अतिरिक्त पांचों ब्लॉक अध्यक्ष, सोलन से संजीव ठाकुर, अर्की से रूप सिंह ठाकुर, कसौली से ठाकुर दास, नालागढ़ से हुस्न चंद ठाकुर व दून से दयाराम आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: #Panchayat_Election: Hamirpur में पंचायत प्रधान, जिला परिषद और BDC का आरक्षण रोस्टर जारी
बैठक को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अधिक से अधिक लोग चुन कर आगे आने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर कमेटियों का जल्द गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल से प्रत्याशियों का चयन सर्वसम्मति से किया जाना चाहिए, जिससे कांग्रेस की वोटों में कोई बटवारा ना हो। राठौर ने कहा कि पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटरों के नाम जोड़े जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त बीजेपी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए रोस्टर से भी छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी इस फर्जीवाड़े पर अपनी पूरी नज़र रखते हुए प्रदेश कांग्रेस (Congress) कार्यालय को दस्तावेज भेजें, जिससे चुनाव आयोग के समक्ष इन शिकायतों को प्रभावी ढंग से रखा जाए।
यह भी पढ़ें: #Bali बोले- पंचायत रोस्टर में गड़बड़, जरूरत पड़ी तो जाएंगे #Court- सम्मान निधि पर भी घेरी सरकार
राठौर ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दों की कोई कमी नहीं है। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई व कोरोना महामारी में सरकार की विफलता ऐसे मुद्दे हैं जिस का जवाब बीजेपी (BJP) सरकार से मांगा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज डिपुओं से सस्ते राशन की व्यवस्था दम तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम लोगों से लेकर कारोबारी तक परेशान हैं। देश का कृषक काले कानूनों के विरोध में सड़कों पर हैं। राठौर ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ना है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखते हुए पार्टी के दिशानिर्देशों व कार्यो की अपनी अपनी प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।