- Advertisement -
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Congress President Kuldeep Singh Rathore) ने बीजेपी महिला मोर्चा के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने शिमला स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के घर को तोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी महिला मोर्चा का यह बयान पूरी तरह प्रदेश की कानून व्यवस्था को एक खुली चुनौती है। राठौर ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा की यह धमकी सहन नहीं की जा सकती। उन्होंने महिला मोर्चा से पूछा है कि वह बताएं कि उन्होंने किस आधार पर प्रियंका गांधी के घर को तोड़ने की बात कही है। उन्होंने पूछा कि क्या हिमाचल (#Himachal) में जंगल राज चल रहा है कि जिसमें किसी के घर को जब चाहे जो मर्जी तोड़ने की धमकियां देने लगें।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का घर ना तो अवैध बना है और ना ही किसी सरकारी भूमि पर बना है। प्रियंका गांधी ने अपना घर प्रदेश सरकार की अनुमति से पूरे कायदे कानून व नियमों के तहत बनाया है। उनके घर को अवैध बताने वाली महिला मोर्चा पहले अपनी बीजेपी सरकार से इसकी पूरी जानकारी जुटा ले।
- Advertisement -