- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। कांग्रेस (Congress) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में मिली करारी हार के बाद संगठन में बदलाव को भी पार्टी तैयार है। इसी तरह के संकेत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने दिए हैं। कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है, जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी 10 जून को शिमला (Shimla) में कांग्रेस के प्रत्याशियों, विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। कांग्रेस जनता तक अपने संदेश को क्यों प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचा पाई इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
चारों लोकसभा सीट से कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट (Report) पार्टी हाईकमान को सौंप दी है। लोकसभा चुनावों में कहां ढील हुई और किस पदाधिकारी ने ग्राउंड पर काम नहीं हुआ है, इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी। अगर संगठन में बदलाव करने की जरूरत भी होगी तो वो भी किया जाएगा।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) प्रदेश में बीजेपी को मिली जीत के बाद सत्ता की लालसा में आ गए हैं। प्रदेश के विकास के मुद्दों की तरफ ध्यान न देकर 2022 की बातें अभी से ही करने लगे हैं। 2022 में क्या होगा यह भविष्य के गर्भ में है और इसका जवाब बीजेपी (BJP) को 2022 मिल भी जाएगा। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत खस्ता है। हर रोज छोटी-छोटी बच्चियों से दुराचार हो रहे हैं। प्रदेश कर्जे में डूबा हुआ है और जयराम आगे के सपने अभी से देखने में लग गए हैं। वहीं, कुलदीप सिंह राठौर ने सीएम जयराम ठाकुर के विदेश दौरे के सफल होने की शुभकामनाएं भी दी हैं और कहा है कि अगर सीएम प्रदेश में निवेशकों को लाने में सफल होते हैं तो वे प्रदेश के हित में होगा।
- Advertisement -