- Advertisement -
कुल्लू। सेउबाग पुल के पास ऑल्टो व एचआरटीसी बस में जोरदार टक्कर के चलते ऑल्टो सवार दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग जख्मी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेउबाग पुल के पास एक ऑल्टो व मनाली से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह हादसा देर शाम करीब पौने आठ बजे हुआ है। ऑल्टो में पांच लोग हेम सिंह (27), लाल चंद (50) बवेली निवासी, दीनदयाल (59), विशन लाल (48) व एक अन्य व्यक्ति सवार था। ये लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसमें हेम सिंह व लाल चंद बवेली निवासी की मौत हो गई। साथ ही दीनदयाल व विशन लाल घायल हैं। एक अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -