-
Advertisement
Kullu पुलिस ने दिल्ली से धरा नाइजीरियन, चिट्टे की करता था सप्लाई
Last Updated on February 9, 2020 by Deepak
कुल्लू। जिला कुल्लू में चिट्टे के साथ पकड़े युवक के खुलासे के बाद पुलिस ने दिल्ली से चिट्टा सप्लायर नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है, जिसे कुल्लू लाया जा रहा है। आरोपी नाइजीरियन के पास कोई पासपोर्ट या वीजा भी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि आरोपी भारत में गैर कानूनी तरीके से रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फॉरनर एक्ट की धारा 14 के तहत मामला भी दर्ज किया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय हेनरी वुचुव उर्फ मार्क पुत्र मैक्सवेल निवासी इमोस्टेट नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपी पिछले छह साल से दिल्ली में रह रहा था।
यह भी पढ़ें: प्रदेश भर में 170 केंद्रों पर हजारों ने दी Allied की परीक्षा, Kullu में एंट्री ना मिलने पर हंगामा
बता दें कि कुल्लू पुलिस ने नेश राम एक आरोपी को 10.5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड में युवक ने कई खुलासे किए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक दिन पहले ही इस चिट्टे की खेप को दिल्ली में एक नाइजीरियन से लेकर आया था। जिसके बाद कुल्लू पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाकर दिल्ली भेजी गई। जिसने आरोपी नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे कुल्लू लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस आरोपी ने पिछले दो माह में 10 विदेशी नागरिकों को नशे की सप्लाई की है। जो अब सभी जेल में बंद हैं।