-
Advertisement
Kullu Police ने धरा 10 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी
Last Updated on January 11, 2020 by
कुल्लू। पुलिस ने 10 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी( Online fraud)के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल( West Bengal) से गिरफ्तार ( Arrest)किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह निवासी वर्धमान पश्चिम बंगाल के रूप के हुई है। जानकारी के मुताबिक निरमंड थाना में 25 अगस्त को 10 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। ये टीम पिछले एक माह से झारखंड व पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में धोखाधड़ी के मामले में छानबीन कर रही थी। टीम ने अभी तक 7 शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों से मुख्य शातिर के बारे में जानकारी मिली थी।
यह भी पढ़ें :- सैमसंग ने पेश किए AI संचालित आर्टिफिशियल इंसान, नाम है NEON
गिरफ्तार किया गया आरोपी अभिषेक देश के कई जगहों पर साइबर क्राइम (Cyber crime) में शामिल है और उस के खिलाफ कई अन्य राज्यों में भी मामले भी दर्ज हैं। गत वर्ष नवंबर में आसनसोल दुर्गापुर की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने इसे गिरफ्तार किया था, उसके बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था। हिमाचल पुलिस द्वारा उसका तलाश किए जाने पर वह भूमिगत था। पुलिस जब अभिषेक के ठिकाने पर पुलिस पहुंची तो वह वहां से भाग निकला। 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने इसे धर दबोचा। शातिर अभिषेक ने 10 लाख रुपये चुराने के बाद पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट से अलग-अलग फेक पेटीएम अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए थे। बाद में इन पेटीएम अकाउंट्स से कुछ पैसे की नकदी निकाली और कुछ पैसे के गिफ्ट वाउचर खरीदकर अन्य लोगों को बेच दिए। तीन लाख के गिफ्ट वाउचर्स को 29 मोबाइल फोन खरीदने के लिए भी इस्तेमाल किया गया। बता दें कि अब तक ऑनलाइन ठगी के सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस 4 ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में अभी तक 7 शातिरों को गिरफ्तार किया है और पुलिस की टीम ने 1 माह में झारखंड और पश्चिम बंगाल में विभिन्न जिलों में जान जोखिम में डाल कर आरोपियों के पकड़ने में कामयाब हुई है।