-
Advertisement
Kullu Police ने हेरोइन के साथ पकड़े Haryana के दो लोग
कुल्लू। जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने हरियाणा ( Haryana)के रहने वाले 2 लोगों को हेरोइन ( Heroin)के साथ पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 व्यक्तियों से 20.65 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू पुलिस का एक दल फोरेस्ट पार्क बंदरोल के पास गश्त पर था और इस दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे दो व्यक्ति एक स्वराज माजदा (एचआर-69 सी-7680) में जा रहे थे।
पुलिस ( Police) ने गाड़ी को रोक तक शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 20.65 ग्राम हेरोइन बरामद की। जिसके चलते पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान ब्रिजेश कुमार( 40) पुत्र दया राम निवासी मलिकपुर तहसील व जिला सोनीपत हरियाणा और रविंद्र ( 37) पुत्र धर्मपाल निवासी मलिकपुर, सोनीपत हरियाणा शामिल है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
