-
Advertisement
5 लाख के सेब खरीद बिना पेमेंट दिए भागा आरोपी महाराष्ट्र से धरा, Remand पर भेजा
Last Updated on February 1, 2020 by Deepak
कुल्लू। जिला में एक आढ़ती से करीब 5 लाख के सेब खरीद कर भागे व्यक्ति को कुल्लू पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति ने कुल्लू के बंदरोल से सेब खरीदे थे और उसकी पेमेंट नहीं दी और बाद में फोन बंद कर भाग गया था। पुलिस ने अब उसे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की 406, 420 धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में राकेश शिवाजी खंभाबाई पुत्र शिवाजी सोमा खंबुराई विमल पाईम्बलगांव बसंत पूणे महाराष्ट्र निवासी को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: Scooty का चालान काटने पर हुआ हंगामा, गुस्साया युवक BSL में फेंकने लगा चालान बुक
उक्त व्यक्ति ने बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़ती के रूप में काम करने वाले जोगिंदर सिंह से 4 लाख 96 हजार 179 रुपए के सेब खरीदे थे, लेकिन इस रकम का भुगतान नहीं किया और भाग गया। व्यक्ति ने बाद में अपना फोन भी बंद कर दिया था। ऐसे में जोगिंदर ने इसकी पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी और उसे गिरफ्तार कर लिया है। कथित आरोपी को न्यायालय में भी पेश किया गया, जहां से 4 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम में हेड कांस्टेबल भूपिंद्र और जवान रमेश के नेतृत्व वाली टीम ने उक्त व्यक्ति को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया है।