- Advertisement -
शिमला। जिंदगी के आखिरी पड़ाव में दर्दनाक मौत। जी हां, कुमारसेन के सवारी गांव में एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है बुजुर्ग महिला के घर पर सोमवार रात अचानक आग लग गई। इससे पहले बुजुर्ग महिला और आसपड़ोस के लोग कुछ समझ पाते, लपटें बेकाबू हो गईं। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर लाख कोशिश की, लेकिन जब तक वह सफल हुए, तब बुजुर्ग महिला दम तोड़ चुकी थी। बहरहाल, हादसे में मरने वाली बुजुर्ग महिला की पहचान सेवती देवी (80) पत्नी पिंजरू राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला यहां अकेली रहती थी। अचानक आग लगने से वह बाहर नहीं निकल पाई। जब तक आसपास के लोग आग बुझाने पहुंचे, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
- Advertisement -