- Advertisement -
बेंगलुरु। कर्नाटक में पिछले कई दिनों से चले आ रहे सियासी ड्रामे आखिरकार अंत होता दिख रहा है। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस और जीडीएस गठबंधन की सरकार बनना तय है। इसी के चलते कुमारस्वामी बुधवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। बता दें कि चुनावों के बाद किसी भी पार्टी का पूर्ण बहुमत न मिलने से कर्नाटक में सियासी हलचल तेज हो गई थी।
बीजेपी और कांग्रेस व जीडीएस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। पर 104 सीटें जीतकर आई बीजेपी को राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया था। येदियुरप्पा ने सीएम की शपथ ली थी। कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने आज बहुमत साबित करने के लिए कहा था। पर फ्लोर टेस्ट से पहले ही येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कुमारस्वामी को सरकार बनाने का न्योता राज्यपाल ने दिया है।
- Advertisement -